श्लोक महला ९वां लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्लोक महला ९वां लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 28 मई 2010

कबीर के श्लोक -२३

कबीर मै जानिउ पड़िबो भलो, पड़िबे सिउ भल जोगु॥
भगति न छाडऊ राम की, भावै निंदऊ लोगु॥४५॥

कबीर जी पिछ्ले श्लोको मे भोग विलासादि और विषय विकारादि को छोड़ने कि बात कहने के बाद अब पढ़ने की बात पर अपना मत रख रहे हैं।वे कहते है कि मैने सुना था कि धर्म ग्रंथो को पढ़ना चाहिए। लेकिन पढ़ने से तो अच्छा है कि हम उस परमात्मा की भक्ति करें।वे कह्ते है मुझे उस परमत्मा की भक्ति,उस राम को छोड़ना मंजूर नही है भले ही लोग मेरी इस बात की निंदा करें कि मैं धर्म ग्रंथो को पढ़ता नही।

कबीर जी इस श्लोक मे हमे कहना चाहते हैं कि बहुत से लोग ऐसे होते हैं कि वे धर्म ग्रंथों का अध्ययन ही करते रहते हैं।धर्म ग्रंथो को अर्थ सहित कंठस्थ कर लेते है।वे लोग इसी को अपनी धार्मिकता समझ लेते हैं कि वे इन्हें पढ़ते है इस लिए वे प्रभु की भक्ति ही कर रहे हैं। लेकिन कबीर जी कहते है कि भले ही पढ़ना अच्छी बात है लेकिन यदि पढ़ने की बजाय हम उस परमात्मा की भक्ति करें, उस के प्रेम मे डूब जाए तो यह पढ़ते रहने से अच्छा होगा। कबीर जी अपनी बात करते हुए हमे समझाना चाहते है कि भले ही लोग तुम्हारी ऐसा करने पर निंदा करेगें । लेकिन हमे इस निंदा की परवाह किए बिना ही परमात्मा की भक्ति करने का रास्ता ही अपनाना चाहिए। अर्थात कबीर जी हमे कहना चाहते है कि हमे पढ़ने पढ़ाने मे, संसारिक ज्ञान हासिल करने में, धर्म ग्रंथो मे लिखी बातो को ही दोहराते रहने मे नही लगे रहना चाहिए।


कबीर लोगु की निंदै बपुड़ा, जिह मनि नाहि गिआनु॥
राम कबीरा रवि रहे, अवर तजे सभ काम॥४६॥

कबीर जी पिछले श्लोक मे कही बातों के संदर्भ का आश्य लेकर कह रहे हैं कि ऐसे लोग जो हमारे इस व्यवाहर के कारण हमारी निंदा करते है वे लोग नासमझ हैं। क्योकि वे संसारिक बोध और ईश्वरीय बोध की जानकारी नही रखते। ऐसे लोगो की निंदा कोई मायने नही रखती। इस लिए कबीर जी कह्ते हैं कि उस राम मे ही रमे रहो। बाकि के सभी कामों को छोड़ दो।उन की परवाह मत करो।

कबीर जी हमे कहना चाहते हैं कि नासमझ लोगों की निंदा करने से कोई फर्क नही पड़ता।क्योकि उन्हें इस बारे मे कोई जानकारी ही नही है कि क्या सही है और क्या गलत है।इस लिए उस परमात्मा मे ही रमे रहना चाहिए और व्यर्थ मे इन बातो की परवाह नही करनी चाहिए।

शनिवार, 15 मार्च 2008

गुरुबाणी विचार-१६



स्वामी को ग्रिह ज्यों सदा सुआन तजत नही नित॥
नानक एहि बिधि हरि भजो इक मन होइ इक चित॥४५॥

तीरथ बरत अरु दान करि मन में धरे गुमान॥
नानक निहफल जात तिहि जिउ कुचंर इसनान॥४६॥

सिर कंपिओ पग डगमगे नैन जोति ते हीन॥
कह नानक एहि बिधि भई तौ ना हरि रस लीन॥४७॥


कहा जाता है कि कुत्ता कभी भी अपनें मालिक का घर नही छोड़्ता।भले ही उस का मालिक उसे रूखी-सूखी रोटी देता हो या कभी -कभी रोटी भी ना दे,तो भी कुत्ता कभी मालिक का घर छो्ड़ कर नही जाता।क्योकि कुत्ता अपनें मालिक के प्रति प्रेम के कारण बंधा होता है।वह हर हाल में मालिक का दर छोड़ कर नही जाता।मालिक कई बार कुत्ते को गलती करनें पर मारता भी है,लेकिन कुत्ता मार खा कर भी सदा पूँछ हिलाता मालिक के पीछे चलता रहता है,उस का साथ नही छोड़ता।गुरु जी कहते हैं,हे मनुष्य जिस प्रकार कुत्ता अपनें स्वामी का घर कभी नही छोड़ता,उसी तरह तू भी अपनें मालिक उस परमात्मा का द्वार कभी मत छोड़ना।अर्थात उस परमात्मा का ध्यान एकाग्र हो कर लगाए रहना।सदा उस का भजन करते रहना।
आगे गुरु जी कहते हैं कि कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि तीरथों पर जानें से और दान आदि करनें से हमें प्रभु की कृपा प्राप्त हो जाएगी और यही सोच कर वे इन कार्यों को करते रहते हैं ।लेकिन इस तरह के काम करनें से हम अंहकार से भरते जाते हैं कि हम इतना दान कर रहें हैं,तीरथों के दर्शन कर रहे हैं।क्योकि हम जो कुछ भी करते हैं वह हमारे चित में अंकित होता जाता है,जिस से हमें यह भ्रम हो जाता है कि हमारे यह कार्य कुछ फल अवश्य प्रदान करेगें । लेकिन क्यूँ कि हमारे यह सभी कार्य स्वार्थ से प्रेरित होते हैं इस कारण इस का फल हमें नही मि्ल सकता।प्रभु की भक्ति तो निस्वार्थ भाव से करनें पर ही फलीभूत होती है।इसी लिए गुरु जी कहते हैं कि हमारे द्वारा किए गए यह काम ठीक वैसे ही हैं जैसे हाथी का स्नान करना। क्यूँकि हाथी का स्वाभाव होता है कि पहले तो वह स्नान करता है,फिर स्नान करनें के बाद अपने ऊपर मिट्टी ड़ाल लेता है।
यदि हम हमेशा इसी तरह कार्य करते रहे तो एक दिन हम बूढे हो जाएंगें। बूढा होनें पर हमारा शरीर कमजोर हो जाता है,सिर काँपनें लगता है,पैर लड़खड़ानें लगते है,आँखों की ज्योति भी कमजोर पड़ जाती है।ऐसे समय में प्रभु का ध्यान करना बहुत कठिन होता है।क्यूँ कि शरीर के कमजोर होनें के कारण कई रोग हमें घेर लेते हैं।इस लिए शरीरिक पीड़ा के कारण हम उस प्रभु का ध्यान कैसे करे सकेगें ।रह रह कर तो हमारा ध्यान अपनें शरीर के कष्टों की ओर ही जाएगा। इस लिए गुरु जी कहते हैं कि ऐसे में तो हम उस प्रभु का ध्यान नही कर पाएगें।अत:ह मे समय रहते ही उस कार्य में लग जाना चाहिए।


शुक्रवार, 29 फ़रवरी 2008

गुरुबाणी विचार-२



तरनापो एयो ही गयो लिओ जरा तन जीत ।

कह नानक भज रे मना आउद जात है बीत॥३॥


बिरद भयो सूझै नही काल पहूँचयो आन ।

कहो नानक नर बावँरें क्यों ना भजे भगवान॥४॥


धन दारा संपत्ति सगल जिन अपनी करि मानि ।

इन में कछु संगी नहीं नानक साची जानि॥५॥



जब हमारे पास ताकत होती है कुछ कर गुजरनें की उस समय हमारा ध्यान दुनियावी राग रंग के प्रति आसक्त रहता है। हमें इस बात का कभी ख्याल ही नही आता कि हमारा भला किस में छुपा हुआ है। जवानी आनें पर हम कही ओर भटकते रहते हैं। क्यूँ कि उस समय हमारा जोश हमारे होश पर हावी रहता है। हमें इस बात की चिन्ता ज्यादा रहती है कि हम कैसे दुनियावी भोगों को अधिकाधिक भोगें। इसी सोच और भावना में बहनें के कारण हम अपने अमुल्य समय को व्यर्थ गवा देते हैं। हमे पता ही नही चलता कि कब बुढापा आ जाता है।



बुढापा आनें पर हमारी सोचनें समझनें की शक्ति वैसे ही कमजोर होती जाती है,ऐसे समय में प्रभू के प्रति हमारा प्रेम बहुत कमजोर पड़ जाता है क्योंकि हम जो जीवन भर करते रहे हैं वह हमें उलझाए रखता है और हम उस से उबरनें में सदा असमर्थ रहते हैं। वही दूसरी और बुढापे में हमें मृत्यू भय भी बहुत सतानें लगता है ऐसे में हमारी की गई प्रार्थना भी मात्र याचना मात्र ही रह जाती है,स्वार्थ से परिपूर्ण होती है। इस लिए उस समय परमानंद को पाना हमारे लिए बहुत कठिन हो जाता है।उस समय हम पछताते हैं कि समय रहते हमनें प्रभू को क्यों नही भजा। अर्थात उस समय हमनें उस का ध्यान क्यों नही किया?



उस समय हमें बस अपनें जीवन भर किए प्रयत्नों से पाई सम्पदा के प्रति मोह पकड़े रहता है। हमारी सोच उसी सम्पदा के इर्द-गिर्द ही भटकती रहती है। हम उसे अपनी जान कर खुश होते रहते हैं। अपनें परिवार को देख कर अपनी पत्नी को देख कर,यह सब मेरा है और यह मेरी सहायता करता रहेगा, लेकिन गुरु जी कहते हैं कि इस में से कोई भी तेरा साथ नही देगा। यह बात सदा सच है ,इस को तू जान ले।