शबद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शबद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 31 अगस्त 2008

गुरुबाणी-विचार (सावण आया झिमझिमा....)

सावण आया झिमझिमा, हरि गुरमुख नाम धियाए॥

दुख भुख काड़ा सब चुकाएसी, मीह वुठाछहबर लाए॥

सभ धरति पई हरीआवली , अंन्न जमिया बोहल लाए॥

हरि अचिन्त बुलावै किरपा करि हरि आपे पावै थाए॥

हरि तिसहि तिहावहु सन्त जनहु,जु अंते लए छडाए॥

हरि कीरति भगति अनंदु है, सदा सुख वसै मनि आए॥

जिना गुरमुखि नामु आराधिया, तिना दुख भुख लए जाए॥

जन नानकु त्रिपतै गाऐ गुण,हरि दरसनु देहु सभाए॥


म:४(सारंग की वार){१२५०}


गुरु जी कहते हैं कि देख सावन का महीना आ गया है अब तू भी अपनें गुरू के समक्ष उस परमात्मा का ध्यान कर ले। इससे तेरे दुख और तृष्णा रूपी भूख सब दूर हो जाएगी।जिस प्रकार सावन के आनें पर पानी के बरसनें से गर्मी दूर हो जाती है,उसी तरह प्रभू ध्यान से तेरे तृष्णा रूपी भूख और दुख सब शान्त हो जाएगें।आगे गुरु जी कहते हैं कि सावन के आनें पर सारी धरती पर हरियाली छा जाती है।जिससे खाधय पदार्थो के ढेर लग जाते हैं।उसी प्रकार तेरी प्रभू-भगती का फल तेरे सामनें प्रकट होनें लगता है।जिस कारण प्रभू स्वयं ही तुझे अपनी ओर आकृषित करते हैं।इस लिए हे संत जनों,ध्यान करनें वालों इस समय उस का ध्यान करों।वह तुम्हें दुख और भूख आदि से छुड़ाएगा।क्यूँकि प्रभू का ध्यान करनें से आन्ण्द मिलता है,यह आनंद रूपी सुख ऐसा है जो सदा के लिए तेरे मन में बस जाता है।अर्थात यही स्थाई आनंद है।जिन्होनें भी उस प्रभू का ध्यान किया .....उस के दुख और भूख दोनों ही नष्ट हो गए हैं।गुरु नानक देव जी भी उसी के गुणों को गा-गा कर तृप्त हो गए हैं। अब तो एक ही प्रार्थना है कि हे प्रभू कृपा कर के अपनें दर्शन दो।ताकि इस सावन की तरह मैं भी हरा-भरा हो जाँऊ।अर्थात तृप्त हो जाँऊ।

मंगलवार, 18 दिसंबर 2007

झूठे रिश्ते-नातों से कैसे छूटें?

हम जिन्हें अपना मानते हैं,क्या वह हमारे अपने होते हैं?इस समस्या का समाधन कैसे होगा?इसी बात को सिखों के नौवें गुरू,गरू तेग बहादुर जी ने इस शबद के जरीए अपनें श्रदालुओं को उपदेश देते हुए यह यह शबद लिखा। यह सबद "गुरू ग्रंथ साहिब" से लिया गया है।


जगत में झूठी देखी प्रीत॥

अपने ही सुख स्यों सब लागे,क्या दारा क्या मीत॥

मेरौं-मेरौं सभै कहत है,हित स्यौं बांधियों चीत॥

अंन्तकाल संगी नही कोई,एह अचरज है रीत॥

मन मूरख अजहू नही समझत,सिख दे हारियो नीत॥

नानक भव जल पार परै,जो गावै प्रभ के गीत॥



अर्थ-गुरू जी कहते है कि इस जगत में जो भी संबध हैं वह सभी झूठे हैं। क्योकि वह सभी स्वार्थ के कारण बनें हैं।जब तक आप लाभ देते रहेगें...सुख देते रहेगें तभी तक वह टिके रहेगें। चाहे वह संबध आप की पत्नी के साथ हो या किसी अपने मित्र के साथ हो। सभी अपने संबधों को लेकर यह मेरा बेटा है...यह मेरा भाई है...अर्थात उसे बिल्कुल अपना मान लेते हैं। जबकि यह सारे सबंध मात्र स्वार्थ के कारण ही जुडे़हुए हैं।इस का पता हमें उस समय लगता है जब हमारा अंतिम समय यानी कि मृत्यू जब हमारे सिर पर आ कर खड़ी हो जाती है,तभी इस बात का आभास होता है कि मैं जिसे अपना मान रहा था वह इस समय मेरी कोई सहायता नही कर सकता। गुरू जी कहते हैं कि बहुत अजीब बात है जिन्हें हम अपना मानने का भरम पाले रहते हैं,वह अम्तिम समय में किसी काम की नही निकलती। लेकिन हमारा मन बहुत मूरख है,यह सब आए दिन हमारे सामने होता रहता है,लेकिल हम इससे कोई सीख नही लेते।अंत मे गुरू जी कह रहे हैं कि वही इंसान इस भवजल यानि कि संसारिक दुखों से निजात पाता है,बधंनों से छूटता है जो उस परम पिता परमात्मा के गीतों को गाता है।अर्थात उस प्रभू का ध्यान करता है।

गुरुवार, 22 नवंबर 2007

ईश्वर की प्राप्ती कैसे हो?

इंसान सदा परमात्मा को बाहर खोजता रहता है। इसी बात को सिखों के नौवें गुरू,गरू तेग बहादुर जी ने इस शबद के जरीए अपनें श्रदालुओं को उपदेश देते हुए यह यह सबद लिखा।यह सबद "गुरू ग्रंथ साहिब" से लिया गया है।



शबद

काहे रे बन खोजन जाई॥

सरब निवासी सदा अलेपा,तोही संग समाई॥

पुहुप मध्य जो बास बसत है,मुकर माहीं जैसे छा।ई॥

तैसे ही हरि बसे निरन्तर, घट ही खोजों भाई॥

बाहर भीतर ऐको जानहु,एहि गुरू गियान बताई॥

जन नानक आपा बिन चीन्हें,मिटै ना भरम की काई॥




अर्थ-गुरू जी कहते है कि तुम परमात्मा को खोजनें बनों,जंगलों मे क्यों जा रहे हो। वह परमात्मा तो सभी जगह मौजूद है और सदा से तेरे साथ ही रहता है। अर्थात तेरे भीतर समाया हुआ है। जिस प्रकार फूलों में उस की खुशबू और सीसे में छाया समाई रहती है। उसी तरह परमात्मा तेरे अंदर बसा हुआ है। उसे तू अपनें भीतर ही तलाश कर भाई। बाहर और भीतर जो कुछ भी है उसे एह ही जान अर्थात बाहर और भीतर वही समाया हुआ है,ऐसा जान ले। यह भेद गुरू बताता है। गुरू तेग बहादुर जी कहते हैं-हे भाई! बिना अपनें को जानें तू इस भरम रूपी काई को अर्थात बिना अपनें को जानें कि मैं कौन हूँ उस परमात्मा को नही जान सकता।