गुरु अर्जुनदेव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरु अर्जुनदेव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 28 मई 2009

फरीद के श्लोक - ३४

काइ पटोला पाड़ती कंबलड़ी परिरेइ॥
नानक घर री बैठिआ सहु मिलै जे नीअति रासि करेइ॥१०४॥

म: ५॥फरीदा गरबु जिना वडिआईआ धनि जोबनि आगारु॥
खाली चले धणी सिउ टिबे जिउ मीहारु॥१०५॥

फरीदा तिना मुख डरावणे जिना विसारिउन नाउ॥
ऐथै दुख घणेरिआ अगै ठऊर न ठाउ॥१०६॥

यह श्लोक गुरु अमरदास जी का लिखा हुआ है।वह कहते हैं कि यह जो परमात्मा द्वारा पटोला रूपी जीवन मिला है,कपड़ा मिला है, इसे फाड़ कर हम कबंल क्यों बनाएं ? हमें तो जहाँ परमात्मा ने भेजा है वही पर बैठकर,अच्छी नियत से अपने कार्यो को करना चाहिए।अर्थात गुरू जी कहना चाहते है कि यह जो जीवन मिला है वह तो मात्र परमात्मा की बंदगी के लिए ही मिला है,इस लिए इस जीवन का उपयोग क्युँ कर जीवन के अन्य व्यर्थ कामों के लिए करें ? हमे तो नेक नियत से उस परमात्मा के वही कार्य करते रहना चाहिए जिस के लिए उसने हमें यहाँ भेजा है।

यह श्लोक गुरु अर्जुनदेव जी का लिखा हुआ है।इस श्लोक में गुरु जी कहते हैं कि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन का जन्म धनी परिवारों में होता है,वह लोग दूसरो की अपेक्षा ज्यादा स्वास्थ व बलवान शरीर के होते हैं।ऐसे परिवारो के लोगों को कई बार धनी और बलवान होनें का अंहकार हो जाता है।इस लिए ऐसे अहंकारी लोग यह जीवन पा कर भी व्यर्थ गवां देते हैं जैसे बारिश का पानी बरसने पर पहाड़ रीते ही रह जाते हैं।अर्थात गुरू जी कहना चाहते है कि हमे धन,यौवन के मद में चूर होकर अपने जीवन को व्यर्थ नही गंवाना चाहिए।बल्कि परमात्मा ने जो भी दिया है उसके लिए उस का धन्यवाद करते हुए,उस परमात्मा की भक्ति करनी चाहिए।कही ऐसा ना हो कि अपने धन और यौवन के अंहकार के कारण हमारा भी वही हाल हो जैसे ऊँचे पहाड़ो का बारिश होने पर होता है।वह परमात्मा तो अपनी कृपा हम पर निरन्तर बरसाता रहता है,कही ऐसा ना हो कि अपने अंहकार के कारण हम इस से वंचित रह जाए।

अगले श्लोक में फरीद जी कहते हैं कि उन लोगों के मुँह बहुत डरावने हो जाते है जो उस परमात्मा को भूले रहते हैं।ऐसे लोगों को इस लोक में भी बहुत दुख भोगनें पड़ते हैं और मरनें के बाद भी आगे भटकना ही पड़ता है।अर्थात फरीद जी कहना चाहते हैं कि जो लोग किसी भी कारण से,धन के अंहकार के कारण या अपने बलवान होने के अंहकार के कारण ,उस परमात्मा को भूले रहते हैं उन लोगों के मुँह बहुत डरावने हो जाते हैं अर्थात ऐसे लोग अपने आप को दूसरॊ से ऊँचा व श्रैष्ट समझने लगते हैं,उन्हें दूसरो को अपने रौब में दबानें मे बहुत आनंद मिलनें लगता है,जिस कारण गरीब उन की नाराजगी से भय खाने लगते हैं।ऐसे लोग अपने बल का प्रयोग कर दूसरो को दुखी करने से भी नही चूकते। फरीद जी कहते है कि ऐसे लोग दुसरो को दु्ख देने के कारण स्वयं भी अनंत: दुख उठाते हैं और उस परमात्मा को भूले रहने के कारण मरने के बाद भी सदा भटकते रहते हैं।

मंगलवार, 31 मार्च 2009

फरीद के श्लोक - २६


फरीदा मै जानिआ दुखु मुझ कू, दुखु सबाइऎ जगि॥
ऊचे चड़ि कै देखिआ, ता घरि घरि ऐहा अगि॥८१॥

फरीदा भूमि रंगावली,मंझि विसूला भाग॥
जो जन पीरि निवाजिआ, तिंना अंच न लाग॥८२॥

फरीदा उमर सुहावड़ी,संगि सुवंनड़ी देह॥
विरले केई पाईअनि,जिंना पिआरे नेह॥८३॥

फरीद जी कहते है कि मै तो समझता था कि मैं ही सबसे ज्यादा दुखी हूँ।लेकिन मेरा यह सोचना गलत था।क्युँकि
यहाँ तो सारा संसार ही दुखों को भोग रहा है।जब मैने ध्यान से देखा कि देखूँ कोई सुखी भी यहाँ है? तो मैने
पाया कि यह दुख की आग तो हरेक घर में लगी हुई है।अर्थात फरीद जी कहना चाहते हैं कि इस संसार मे दुख के सिवा कुछ भी नजर नही आता है।हरेक को किसी ना किसी दुख ने पकड़ा हुआ है।यहाँ सभी दुखी हैं।

अगले श्लोक में गुरु अर्जुन देव जी,फरीद जी की विचार का उत्तर देते हुए कहते हैं कि फरीद यह सच है कि यह संसार
बहुत सारे रंगों से रंगा हुआ है और इन रंगों के बीच में ही विष छुपा हुआ है जो सभी को दुखी करता है।लेकिन फिर भी ऐसा देखने मे आया है कि जिस पर प्रभु कृपा कर देता है अर्थात जो प्रभु की शरण मे चले जाते हैं।उन्हें यह आग अपने ताप से नुकसान नही पहुँचा पाती।

अगले श्लोक मे गुरु अर्जुन देव जी कहते है कि फरीद जी यह जो जीवन इन्सान को मिला है और यह जो इन्सान को सुन्दर देह मिली है ,यह अपने आप ही नही मिल गई। अर्जुन देव जी कहते हैं कि यह सरीर तो किसी विरले को तभी मिलता है जब परमात्मा का प्रेम उस पर बरसता है।अर्थात यह जो शरीर हमें मिला यह बहुत अमुल्य है।इस लिए जो समय और शरीर हमे मिला है उसका लाभ उठाना चाहिए।

बुधवार, 11 मार्च 2009

फरीद के श्लोक - २४

महला५॥

फरीदा खालकु खलक महि, खलक वसै रब माहि॥
मंदा किस नो आखीऐ, जां तिसु बिनु कोई नाहि॥७५॥

फरीदा जि दिहि नाला कपिआ,जे गलु कपहि चुख॥
पवनि न इतीं मामले, सहां न इती दुख॥७६॥

चबण चलण रतंन,से सुणीअर बहि गऎ॥
हेड़े मुती धाह, से जानी चलि गऎ॥७७॥

यह श्लोक वास्तव में गुरु अर्जुन देव जी ने फरीद जी की बात को ओर अधिक स्पस्ट
करने के लिए यहाँ दिए है।फरीद जी कहते है कि यह जो दुनिया है इसी में वह दुनिया
को बनानें वाला भी समाया हुआ है और यह जो सारी सृष्टि है वह उस परमात्मा के
भीतर ही वास कर रही है।ऐसे में जब सभी परमात्मा स्वरूप ही है तो ऐसे में किसी
को बुरा कैसे कहा जा सकता है?जब यह समझ आ जाती है कि उस परमात्मा के बिना दूसरा
कोई है ही नही।क्यूँ कि बुरा और भला हमें तभी तक नजर आते हैं जब तक हमें किसी
दूसरे के होने का एहसास होता है।७० से ७४ तक के श्लोकों में जो बातें कही गईं हैं,कहीं
कोई यह ना मान ले कि फरीद जी किसी की बुराई कर रहें हैं।उपरोक्त बातें उन लोगों के लिए
कही गई है जो उस परमात्मा को भूले रहते हैं।उस परमात्मा से बहुत दूरी बनाए रखते हैं।

आगे फरीद जी कहते हैं कि जिस दिन हम पैदा होते हैं उस समय दाई हमारी नाल काट कर
माँ से हमें अलग करती है।यदि उसी समय हमारी नाल काटने के साथ ही हमारा गला भी जरा
काट दिया होता,तो कितना अच्छा होता।तब हम छोटे बड़े,अच्छे बुरे आदि के भाव मे नही पड़्ते।
हमें संसारी दुख ना सहनें पड़ते।अर्थात फरीद जी कहना चाहते है कि जिस प्रकार हमारे जन्म के
समय हमारी नाल काटी जाती है,उस समय यदी हमारे अंहकार का गला भी काट दिया जाता
तो हम दुखों से बच जाते।क्युकि यह अंहकार ही हमे दूसरों से अलग करता है।इस अंहकार के कारण ही
हमारे मन में छोटे-बड़े अच्छे बुरे का भाव पैदा होता है।जिस कारण हम दुखी होते हैं।

फरीद जी आगे कहते हैं कि हमारे मन में जिन कारणों से यह तुलनात्मक भाव आते हैं वह हैं
चबाना,चलना,रतन और सुनना।अर्थात दाँत, पैर,आँखें और कान।जब तक यह शक्तिशाली
बने रहते हैं तब तक तो हम इन के रस में डूबे रहते हैं लेकिन जब यह क्षीण होनें लगते है तो
हमें दुख घेरनें लगते हैं।अर्थात फरीद जी कहना चाहते हैं कि दाँत अर्थात हमारी शक्ति,पैर अर्थात
हमारे किए गए काम,जैसे हम चल कर रास्ता तय करते हैं और सदा सब से आगे रहना चाहते हैं।
रतन अर्थात धन संम्पदा,कान अर्थात अपनी प्रशंसा,मान सम्मान का भाव।इन्हीं सब कारणों से
हम अपने को दूसरों से अलग करते हैं।जिस से हमारे भीतर अंहकार पैदा होता है। और यह
अंहकार ही दुख का एक मात्र कारण है।